सिद्धार्थनगर 17 नवम्बर 2025
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानसंघ के पदाधिकारियों साथ हुई बैठक
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में प्रधान संघ के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम प्रधान संघ के द्वारा जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी ने सभी का परिचय प्राप्त किया! प्रधान संघ द्वारा जिलाधिकारी को क्षेत्र की समस्याओ के बारे में अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानो को जागरूक करे कि पराली न जलाये,पराली जलाने में मृदा शक्ति खत्म होती है। उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में बीएलओ की सहायता करे तथा लोगो का फार्म भरवाकर उसे अपलोड कराये। उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम आ गया है गौशाला में गौवंश को ठंड से बचाने हेतु तिरपाल आदि की व्यवस्था कराये। गौवंश हेतु भूसा, हरा चारा आदि की व्यवस्था करें।शासन द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुॅचाये। गांव की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराये,यदि कोई भी शिकायत या सुझाव है तो उसे लिखित में दे। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, प्रधान संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

