सिद्धार्थनगर,लोटन: 25 नवंबर 2025
66वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा आयोजित 21 दिवसीय नागरिक कल्याण कार्यक्रम का सदर विधायक ने किया उद्घाटन
सिद्धार्थनगर,लोटन: 66वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल हरिवंशपुर के कमांडेंट विपलव के कुशल नेतृत्व में ग्राम पंचायत रसियावल खुर्द में नागरिक कल्याण एवं सिलाई प्रशिक्षण का विधायक श्यामधनी राही ने उद्घाटन कर 21 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने कहां सशस्त्र सीमा बल द्वारा उठाया जा रहे कदम को सराहनीय बताया। सदर विधायक ने कहा कि इससे सीमावर्ती विद्यालयों के छात्र छात्राओं में स्वालंबी बनने के प्रति रुचि को बढ़ाने में मददगार साबित होगा।और इससे बच्चों में देश के प्रति इस कैम्प में आने जाने से देश के प्रति देशभक्ति की प्रेरणा जागृत होगी।
66वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्रशिक्षण लेने वाली 30 बालिकाओं को अंतिम दिन प्रमाण पत्र देने के साथ सामान भी वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र की जनता सशस्त्र सीमा बल की सराहना की है! कार्यक्रम के दौरान सहायक कमांडेंट कार्तिकेन, प्रभारी निरीक्षक सुखलाल राय ,दलजीत ,धीरेन्द्र नाथ शुक्ला व बबलू पांडे प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक पांडे बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थिति रहें।

