सिद्धार्थनगर: 25 नवंबर 2025
अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर हुए ध्वजारोहण की खुशी में सदर विधायक के नेतृत्व में हिंदू भवन कार्यालय पर धर्म ध्वजा लहराकर मनाई खुशियां
सिद्धार्थनगर: अयोध्या में दिव्य-भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्रद्धेय डॉ. मोहन भागवत की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य धर्म ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। जिसको लेकर पूरे जनपद में हिंदू जनमानस में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल दिखा! वहीं सदर विधायक श्यामधनी राही ने हिन्दू भवन कार्यालय पर धर्म ध्वजारोहण को लेकर एक दूसरे को मिठाई खिलाया! तथा पटाखे जलाकर एक दूसरे को बधाई दी एवं खुशियाँ मनाई! इस दौरान रामभक्तों ने जय श्री राम, सनातन धर्म की जय हो के नारों के जयघोष के साथ भगवान श्रीराम का गुणगान किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही निवर्तमान भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितेश पाण्डेय, बालगोविन्द पाठक, मनीष जायसवाल, राम जानकी मंदिर के महंत रामचन्द्र दास रामायणी, श्री सिंघेश्वरी मंदिर के महन्थ शिव प्रसाद दास त्यागी, राजकमल जायसवाल, धीरेंद्र वर्मा, अर्जुन लोधी, अनिल कुमार, मुनिराम राजभर, इंद्रजीत रस्तोगी, शिवपूजन यादव, मुकेश भारती, अमन साहू, अनिल साहू, दीपू गुप्ता, सौरभ पाण्डेय सहित भारी संख्या में श्रद्धालु एवं पूज्य साधु-संतों के अलावा रामभक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

