लखनऊ: 30 नवंबर 2025
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने ग्राम पंचायतों में टाइड – अनटाइड भुगतान के लिए मुख्य मंत्री एवं मुख्य सचिव उ0प्र0 को भेजा पत्र
लखनऊ: राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने मुख्य मंत्री एवं मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन,लखनऊ को पत्र भेजकर अनुरोध किया है कि उत्तर प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों को केन्द्रीय तथा राज्य विन्त की समस्त किस्तें शीघ्रातिशीघ्र भिजवाने -हेतु ताकि मानदेय तथा आवश्यक कार्यो का भुगतान हो सके।
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने आग्रह पूर्वक सादर निवेदन किया है कि! वर्तमान ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मात्र कुछ महीने देश बचा है,ऐसे में कृपया संज्ञान लेने की कृपा करे,उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतो का -वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025-26 से प्रारम्भ हुआ है। तथा अभी तक टाइड अनटाइड की केवल एक ही किस्त ग्राम पंचायतों को भेजी गयी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कौशल किशोर पांडे ने आग्रह पूर्वक निवेदन किया है कि मनरेगा का वर्ष 2023 से आज तक पक्के काम का भुगतान नहीं हुआ है,आपसे आग्रह पूर्वक सादर निवेदन है, कि वर्तमान ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मात्र कुछ महीने शेष बचा है! कृपया संज्ञान लेने की कृपा करें।
उत्तर प्रदेश के सभी पंचायतों में पंचायत घर निर्माण, आँगनवाड़ी केन्द्र निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, वाउन्ड्री वाल,अन्नपूर्णा भवन आदि के निर्माणों का भुगतान पिछले दो वर्षों से लंबित है। अतः आपसे सादर निवेदन है कि कृपया उपरोक्त मनरेगा योजना के तहत कराए गए पक्के कार्यों का भुगतान शीघ्रातिशीघ्र कराने की कृपा करें।
आपसे सादर निवेदन है कि इस वित्तीय वर्ष की शेष किस्ते भी शीघ्रातिशीघ्र भिजवाने की कृपा करें। ताकि मानदेयों का भुगतान हो सके,तथा अन्य अतिआवश्यक कार्य सम्पादित किये जा सके।
कृपया कृत कार्यवाही से पत्र द्वारा संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करें।
भवदीय: कौशल किशोर पान्डेय प्रदेश अध्यक्ष,ग्राम प्रधान संगठन,उत्तर प्रदेश।

