Fri. Apr 17th, 2026

जिलाधिकारी ने तहसील नौगढ़ एवं शोहरतगढ़ के मतदाता पुनरीक्षण कार्य 2025 का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 30 नवम्बर 2025

जिलाधिकारी ने तहसील नौगढ़ एवं शोहरतगढ़ के मतदाता पुनरीक्षण कार्य 2025 का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गणना प्रपत्र ‘एन्यूमरेशन फॉर्म’ एवं जमा किये गये प्रपत्र के बारे में जानकारी प्राप्त किया

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि लेखपाल अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित कर सभी मतदाताओं के घर घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दें

सिद्धार्थनगर: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत तहसील नौगढ़ एवं तहसील शोहरत गढ़ के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा निरीक्षण किया गया,जिलाधिकारी ने मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान- 2026 के अन्तर्गत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा को बांटे गये गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) एवं जमां किये गये प्रपत्र के बारे में जानकारी प्राप्त किया।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि लेखपाल अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुये सभी मतदाताओं के घर घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दें! उन्होंने कहा कि मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरने के बाद उसको बीएलओ, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्राप्त कर लें।जिलाधिकारी ने दिया निर्देश! गणना प्रपत्र की फीडिंग कार्य में प्रगति लायें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव,उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्र, तहसीलदार एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *