Thu. Apr 30th, 2026

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड को मिलेगी आयुष्मान योजना की सुविधाः सीएम योगी

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड को मिलेगी आयुष्मान योजना के तहत कैशलेश इलाज की सुविधाः सीएम योगी

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के होमगार्ड जवानों को आयुष्मान भारत की तर्ज पर कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। कैशलेश चिकित्सा सुविधा से प्रदेश के करीब 70,319 हजार होमगार्ड लाभान्वित होंगे। सीएम ने ये घोषणा शनिवार को होमगार्ड विभाग के 63 वें स्थापना दिवस पर की है। उन्होंने विभागीय मंत्री एवं अधिकारियों से कहा कि इसका प्रस्ताव बनाकर भेजें। सरकार इसे आगे बढ़ाकर लागू कराएगी। मुख्यमंत्री ने आलमबाग स्थित होमगार्ड मुख्यालय के मैदान में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रमाण स्वीकार किया। सीएम ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।

हर थाने में होमगार्डों के लिए आरक्षित होगा एक कमरा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है कि अब हर थाने में होमगार्ड जवानों के लिए अलग से कमरा आरक्षित होगा। इस कमरे वो यूनिफॉर्म व आवश्यक कागजात सुरक्षित रख सकेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *