Fri. May 1st, 2026

पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समीक्षा गोष्ठी की

सिद्धार्थनगर: दिनांक 09 दिसंबर 2025

पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समीक्षा गोष्ठी की

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों व जनपदीय साइबर सेल के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ साइबर अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आज दिनांक 09-12-2025 को पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर के सभागार कक्ष में प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में समस्त क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, साइबर सेल प्रभारी तथा साइबर हेल्प पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में “साइबर अपराध की रोकथाम एवं नवीन चुनौतियों” पर समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में मुख्य रूप में ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया अपराध, ओटीपी शेयरिंग फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, फेक प्रोफाइल, क्रिप्टोकरेंसी फ्रॉड, डार्क वेब अपराध तथा एआई आधारित नए साइबर खतरों की विस्तृत जानकारी दी गई । साथ ही साइबर अपराधों की 1930 हेल्पलाइन, साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, डिजिटल साक्ष्य संरक्षण तथा प्रभावी अनुसंधान की नवीन तकनीकों पर जानकारी दी गई,पुलिस अधीक्षक ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि जनपद के सभी स्कूल-कॉलेजों, ग्राम पंचायतों एवं बाजारों में साइबर जागरूकता अभियान निरन्तर चलाया जाए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक,समस्त क्षेत्राधिकारीगण/ प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष तथा जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क के अधिकारी/कर्मचारीगण व थानों के साइबर अपराध से सम्बन्धित विवेचनाओं के विवेचकगण, कम्प्यूटर आपरेटर, सर्बिलांस सेल, क्राइम ब्रान्च में नियुक्त अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *