Tue. Mar 10th, 2026

होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 889 kg मिलावटी खाद्य पदार्थ को किया नष्ट: नमूने भेजे गए जांच के लिए

होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा 889 kg मिलावटी खाद्य पदार्थ को किया नष्ट: नमूने भेजे गए जांच के लिए।।

सिद्धार्थनगर: आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में पुलिस बल के साथ विशेष छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा इटवा बाजार, इटवा से 01 खोया, 01 पपड़ी एवं 01 नमकीन का नमूना संग्रहित किया गया तथा 700 kg पपड़ी एवं 174 kg नमकीन सीज कर विक्रय से प्रतिबंधित किया गया तथा 15 kg खोया अस्वच्छकर परिस्थिति में भंडारित पाये जाने पर विनष्ट किया। खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी, तथा फूड सेफ़्टी ऑन व्हील के द्वारा जिग्निहवा बाजार, बांसी में 12 खाद्य पदार्थों की मौके पर जॉच की गई साथ ही खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी एवं रंजन कुमार श्रीवास्तव सम्मिलित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *