Tue. Mar 10th, 2026

14 मार्च को बीएसए ग्राउंड नौगढ़ में होगा 157 जोड़ों का सामूहिक विवाह

सिद्धार्थनगर: 08 मार्च 2026

14 मार्च को बीएसए ग्राउंड नौगढ़ में होगा 157 जोड़ों का सामूहिक विवाह

सिद्धार्थनगर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद सिद्धार्थनगर में पहले 566 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे फरवरी 2026 में बढ़ाकर 950 कर दिया गया है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 793 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन तथा जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपनन कराया जा चुका है। अब शेष 157 जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम 14 मार्च 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बीएसए ग्राउंड, जिला जेल के सामने, नौगढ़ में संपनन होगा।

इसमें 28 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने वाले और पात्र पाए गए जोड़ों को शामिल किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने पात्र जोड़ों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि 14 मार्च को बीएसए ग्राउंड, नौगढ़ पहुंचकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हों। इसकी अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी सिद्धार्थनगर के मोबाइल नंबर 9415168321 तथा पटल सहायक के मोबाइल नंबर 9918904022 पर संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध
में जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी एम. पी. सिंह ने दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *