Sun. Apr 26th, 2026

नादेपार में हुई सनसनीखेज जघन्य हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा: आला कत्ल एक अदद चाकू बरामद

जनपद सिद्धार्थनगर: दिनाँक 11 मार्च 2026

नादेपार में हुई सनसनीखेज जघन्य हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा: आला कत्ल एक अदद चाकू बरामद

थाना जोगिया उदयपुर पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम नादेपार में हुई युवक की जघन्य हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया: आलाकत्ल एक अदद चाकू बरामद

सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अभय सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 11.03.2026 को थाना जोगिया उदयपुर से हत्या के मुकदमे के 01 नफर अभियुक्त
प्रिन्स वर्मा पुत्र बजरंगी उर्फ अशोक साकिन सोनबरसा टोला उडवलिया थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर उम्र करीब 20 वर्ष,सम्बन्धित मु0अ0सं0 32/2026 धारा 103(1) /324(4) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त को थानाक्षेत्र के ग्राम सूपाबक्शी जाने वाले मार्ग से 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया, तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा।

अभियुक्त प्रिन्स वर्मा ने पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर बताया कि मेरे मामा पवन वर्मा के लडके विनय कुमार वर्मा की शादी थी जिसमे हम दो दिन पहले शामिल होने के लिए मामा के घर नादेपार आये थे । शिवम कसौंधन जो मेरे मामा के ही घर के पास रहता है और एक दिन पहले मेरे मामा की लडकी नैना को वह पास के ही बन रहे मकान पर अन्धेरे मे ले जाकर उससे काफी देर तक बात कर रहा था। शिवम कसौंधन द्वारा नैना से अन्धेरे मे बात करने के सम्बन्ध मे मैने मामा के घर पर बताया तो मेरे मामा व उनके घर वालो ने नैना को काफी डाट फटकार लगायी थी और इसकी शिकायत शिवम के घर वालो से भी कि थी,यह घटना देखकर मुझे ऐसा लग रहा था कि शिवम किसी दिन नैना के साथ कुछ गलत ना कर दे! इसलिए कल मैने शाम करीब 05.30 बजे शिवम जब अपने घर से मारुति से निकल रहा था तो उसे अकेला देखकर गाडी का शीशा तोडकर उसे जान से मारने की नियत से चाकू से गले पर मार दिया था और वह मौके पर लहुलुहान होकर गिर गया था और मै मौके पर ही चाकू व घटना के समय पहना हुआ कुर्ता जिसमे खुन के छिटे लग गये थे उसे फेककर डरवश भाग निकला था।

अभियुक्त प्रिंस वर्मा को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थानाध्यक्ष अभय सिंह, आरक्षी प्रदीप उपाध्याय, विरेन्द्र यादव,रवि गोड थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *