प्रदेश अध्यक्ष के के पांडे ने पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव,अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 को लिखा पत्र
लखनऊ: राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव,गृह विभाग उत्तर प्रदेश,शासन लखनऊ को पत्र लिखकर मांग किया है कि उत्तर प्रदेश के किसी ग्राम प्रधान या उसके परिवारजनों के विरुद्ध कोई भी एफआईआर गुण-दोष के आधार पर सघन जाँच किये बिना दर्ज न करने के आदेश समस्त थानों को जारी किए जाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र लिखकर यह भी मांग किया है कि उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के त्रिस्तरीय चुनाव अति निकट है। ऐसे में चुनावी रंजिश, प्रतिद्वंदिता आदि के चलते तमाम कुत्सित षड़यंत्र रचने के अलावा फर्जी एफआईआर दर्ज कराने के भी प्रयास किये जा सकते हैं।ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश में किसी भी ग्राम प्रधान या उनके परिवारीजनों के खिलाफ कोई भी एफआईआर गुण दोष के आधार पर जाँच किये बिना मुकदमा दर्ज न करने के आदेश प्रदेश के समस्त थानों, चौकियों को जारी करने की कृपा करें। कृपया कृत कार्यवाही से संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करें।
भवदीय: कौशल किशोर पाडेय प्रदेश अध्यक्ष,ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश। मोबाइल नंबर:- +918126397610

