Sat. May 2nd, 2026

बीएचएनडी दिवस पर जिलाधिकारी ने किया गांवों का निरीक्षण

बीएचएनडी दिवस पर जिलाधिकारी ने किया गांवों का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर: बीएचएनडी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ग्राम रमवापुर कली (विकास खण्ड खुनियावं), पशुपतिनगर व नरकटहा (विकास खण्ड बांसी) तथा मसिना (विकास खण्ड जोगिया) का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं व पोषण कार्यक्रमों की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर की जांच की। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा संचालित सैम-मैम बच्चों के रजिस्टर का अवलोकन करते हुए बच्चों को दिए जा रहे पोषाहार के वितरण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि बीएचएनडी दिवस पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया जाए तथा पात्रलाभार्थियों को नियमित रूप से पोषाहार उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को निर्देश दिया कि गांवों में घर-घर जाकर टीकाकरण से एक दिन पहले गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इसकी जानकारी दें, ताकि कोई भी लाभार्थी टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच से वंचित न रह जाए। एएनएम को निर्देशित किया गया कि सभी गर्भवती महिलाओं और बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण और स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए तथा चिन्हित गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए। ग्राम रमवापुर – कली में जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की।

इस अवसर पर संबंधित अधीक्षक डॉ ० पीएन यादव सीडीपीओ अरशद खान व एमओआईसी, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तथा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *