Sun. Apr 26th, 2026

सांसद पाल की अगुवाई में बीएसए ग्राउंड से नगर पालिका परिषद तक महिलाओं ने निकाली विशाल जन आक्रोश रैली

सांसद पाल की अगुवाई में बीएसए ग्राउंड से नगर पालिका परिषद तक महिलाओं ने निकाली विशाल जन आक्रोश रैली

सिद्धार्थनगर। महिलाओं को 33% आरक्षण दिए जाने के मुद्दे को लेकर गुरुवार को डुमरियागंज सांसद जगदबिका पाल के नेतृत्व में बीएसए ग्राउंड से नगर पालिका परिषद तक एक भव्य एवं विशाल ‘जन आक्रोश रैली’ का आयोजन किया गया। इस रैली में हजारों की संख्या में महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

जनआक्रोश रैली के दौरान पूरे मार्ग में महिलाओं का उत्साह और आक्रोश साफ दिखाई दिया। हाथों में तख्तियां और नारों के माध्यम से महिलाओं ने 33% आरक्षण की अपनी मांग को जोरदार तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है और उन्हें हर हाल में उनका उचित हक मिलना चाहिए। महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु ‘नारी शक्ति वंदन’ जैसे ऐतिहासिक विधेयक को गंभीरता से आगे बढ़ाया। इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने के लिए लोकसभा में तीन दिनों तक विशेष सत्र का संचालन किया गया तथा विपक्ष के सभी दलों से सहयोग की अपील भी की गई। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस के कुछ सदस्यों द्वारा इस विधेयक का विरोध किया गया जिसके कारण यह विधेयक पारित नहीं हो सका।

सांसद पाल ने कहा कि यह विषय केवल एक विधेयक का नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़ा हुआ है।उन्होंने कहा कि इस निर्णय से देशभर की महिलाओं में व्यापक आक्रोश है जो आज इस रैली के मा यम से स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिलाओं के अधिकारों की इस लड़ाई को वे निरंतर मजबूती से उठाते रहेंगे और जब तक महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा।सांसद ने कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है।

कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य,नपा अध्यक्ष गोविंद माधव, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल,राजेंद्र पांडे, सच्चिदानंद पांडे,जयवर्धन तिवारी, नवनियुक्त सभासद दिलीप सिंह, उसका नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल, शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा,सरोज शुक्ला बिंदुमती मिश्रा, अनुपमा सुषमा मिश्रा, सीमा मिश्रा, विनीत चतुर्वेदी, गायत्री देवी, रीता पांडे, सुधा त्रिपाठी, प्रभावती, मनीषा निषाद, रेखा गुप्ता, मनीता देवी, सुमन साहनी, माधुरी सहित हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर इस रैली को ऐतिहासिक बना दिया।

उक्त रैली के दौरान महिलाओं ने एक स्वर में महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी मांग रखते हुए सरकार से इस विधेयक को शीघ्र लागू कराने की अपेक्षा व्यक्त की। रैली के दौरान ‘नारी शक्ति जिंदाबाद और महिला अधिकार हमारा अधिकार जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।यह जन आक्रोश रैली शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुई, जिसने महिलाओं के अधिकारी सम्मान और भागीदारी के पक्ष में एक सशक्त संदेश समाज एवं शासन-प्रशासन तक पहुंचाया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *