Wed. May 6th, 2026

महिला थाना प्रभारी एवं काउंसलिंग टीम ने 12 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूरकर एक साथ विदा किया

महिला थाना प्रभारी एवं काउंसलिंग टीम ने 12 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूरकर एक साथ विदा किया

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय एवं काउंसलिंग टीम का 12 परिवारों को बिखरने से बचाने मे महत्वपूर्ण योगदान रहा

जनपद-सिद्धार्थनगर। महिला थाना द्वारा 12 जोड़ों के बीच मनमुटाव को दूर करते हुए एक साथ विदा किया गया। पुलिस अधीक्षक डा० अभिषेक महाजन के कुशल नेतृत्व में एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार को महिला थाना सिद्धार्थनगर पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र मे प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ने 12 परिवारों को एक साथ विदा किया गया। वहीं निम्न 12 परिवारों को बिखरने से बचाने मे प्रभारी निरीक्षक श्रीमती भाग्यवती पाण्डेय व काउंसलिंग टीम में महिला हेड कांस्टेबल रीना रावत, महिला आरक्षी संगीता गौतम, महिला आरक्षी रीना का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस दौरान मनमुटाव को दूर करने के 12 जोड़ों में रीमा पत्नी अवधेश साकिन घुघुलिया थाना उसका बाजार, सुनीता पत्नी जोखन साकिन सेखुई ताल थाना भवानीगंज, नाजमा पत्नी अजहरुद्दीन साकिन कोईलहवा टोला नरायनपुर थाना मोहाना, सकीना पत्नी फिरोज साकिन बारिकपार थाना मिश्रौलिया, लिलावती पत्नी शब्बू साकिन मनोहरापुर थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर, राधिका लोधी पत्नी गनेश लोधी साकिन कोयरी दतरेगवा थाना उसका बाजार, निशा पत्नी अनिल साकिन परसा सुकुरूल्लाह थाना उसका बाजार, अभियन्ता पत्नी विद्यासागर साकिन बर्डपुर नियाभारी थाना कपिलवस्तु, शरवर जहां पत्नी वसीम साकिन अहिराडीहा थाना भवानीगंज, पूजा पत्नी राजू साकिन टेकनार थाना चिल्हियां, यासमीन पत्नी तबारक साकिन खजुरिया रोड थाना व जनपद सिद्धार्थनगर, सरिता पत्नी सूरज साकिन सकतपुर थाना बांसी थीं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *