Tue. May 26th, 2026

पोषण पोटली पौष्टिक आहार ही नहीं विश्वास की कड़ी है: देवेशमणि

पोषण पोटली पौष्टिक आहार ही नहीं विश्वास की कड़ी है: देवेशमणि

50 टीबी मरीजों को मिली पोषण पोटली तथा क्षय रोग के बारे मे जानकारी: देवेशमणि

सिद्धार्थनगर।सामाजिक कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा के कुल 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गयी।भीमापार निवासी एवं सामाजिक कार्यकर्ता ने वर्ष 2026 मे सिद्धार्थनगर के 700 संतकबीर नगर के 600 एवं बस्ती के 600 से अधिक क्षय रोगियों को गोद लिया है जिसे पोषण पोटली वितरित की गयी है। जिसके क्रम मे शुक्रवार को खेसरहा के 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। पोषण पोटली मे च्यवनप्रास, प्रोटीनेक्स पाउडर, चना, गुड़, बाज़रा, मक्का, दलिया, दाल, ज्वार, सोयाबीन बड़ी, किसमिस, छोहारा, सूजी, बिस्किट, साबुन दिया गया।पोषण पोटली वितरण के समय डॉ एम एम त्रिपाठी, जिला क्षय रोग अधिकारी, पंकज त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम समन्वयक, आशीष पाण्डेय एसएलटीएस, सतीश कुमार मिश्रा ड़ॉ सुजीत पाण्डेय अधीक्षक संदीप कुमार, तथा अजय त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, कृष्णा सैनी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *