Mon. May 18th, 2026

पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री ने अतिरिक्त कक्षा- कक्ष का द्वीप प्रज्जवलन एवं फीता काट कर किया उद्घाटन

पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी ने अतिरिक्त कक्षा- कक्ष का द्वीप प्रज्जवलन एवं फीता काट कर किया उद्घाटन

खुनियांव,सिद्धार्थनगर: उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई में शनिवार को नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ० सतीश चंद्र द्विवेदी रहे,सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जिसकी मुख्य अतिथि ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु सभी प्रतिभागी बच्चियों को पुरस्कार स्वरूप क्रमशः पांच सौ एक रुपए प्रदान कर शुभकामनाएं दी।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभय कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि डॉ० सतीश चंद्र द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी खुनियांव महेंद्र कुमार को बुके, अंग वस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के आयोजक अभय कुमार पांडेय द्वारा आए हुए सभी मीडिया बंधुओं को भी अंग वस्त्र तथा कलम भेट किया गया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन बाल कृष्ण मिश्र ने किया,कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। जबकि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभय कुमार पांडेय ने सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *