Mon. May 25th, 2026

डीएम ने अस्थायी गौशाला सेमरनार का किया निरीक्षण: भूसा, चारा, पानी, रखरखाव का लिया जायजा

डीएम ने अस्थायी गौशाला सेमरनार का किया निरीक्षण: भूसा, चारा,पानी, रखरखाव का लिया जायजा

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा अस्थायी गौशाला, सेमरनार, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौवंशों के रख-रखाव, चारे, भूसे, पानी एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं गौशाला संचालकों को निर्देशित किया कि गौवंशों को समय से चारा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए तथा गौशाला परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने गौवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद गौवंशों की संख्या, उनके संरक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *