असंतुलित हो रहे पर्यावरण को पौधे रोपकर करें संतुलित : विधायक बांसी
एक पेड़ मां के नाम अभियान में बांटे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
‘आम बहार आपके द्वार’ अभियान के तहत विशुनपुर में छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को वितरित किया पौध
सिद्धार्थनगर,गोल्हौरा : सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर के बांसी रेंज की द्वारा प्राथमिक विद्यालय बिशुनपुर परिसर में एक पेड़ मां के नाम वन महोत्सव के तहत आम बहार आपके द्वार वृक्ष भंडारा एवं ग्रीन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि बांसी विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बीच प्रत्येक व्यक्ति को खाली पड़ी भूमि पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) नीला एम ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के आधार हैं।एक पेड़ मां के नाम अभियान में बांटे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प: लोगों में वृक्षों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। इस दौरान विधायक, डीएफओ, प्रधान प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारियों और स्कूली बच्चों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। “आम बहार आपके द्वार के द्वार” ग्रीन चौपाल का हुआ आयोजन: विशुनपुर में आम बहार आपके द्वार अभियान के तहत छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को पौध भी वितरित किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य प्रो केपी त्रिपाठी और वरिष्ठ नागरिक इंदल प्रसाद ने भी अपने विचार रखे। क्षेत्रीय वन अधिकारी शिवकुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार, सहायक अध्यापक अरविंद कुमार, अध्यापिका मुनेश देवी, वन दारोगा संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, अमजद खान, वनरक्षक अरुणेश कुमार, अरबाज खान, जगदीश यादव, दिनेश यादव, अर्जुन प्रसाद, अभय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

