Mon. Jul 6th, 2026

उपद्रव प्रदेश बन गया उत्सव प्रदेश परंपरागत उद्यम हुए प्रोत्साहित- सीएम योगी

उपद्रव प्रदेश बन गया उत्सव प्रदेश परंपरागत उद्यम हुए प्रोत्साहित- सीएम योगी

सीएम योगी ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को आमजन तक पहुंचाने पर दिया जोर

प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ। प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि नौ वर्षों में यूपी में न तो कोई दंगा हुआ और न ही कर्फ्यू लगा। उपद्रव प्रदेश की छवि से निकलकर उत्तर प्रदेश उत्सव प्रदेश बन गया है। इससे परंपरागत उद्यम प्रोत्साहित हुए हैं।भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में सीएम ने कहा, राजनीतिक विश्लेषक कहते थे कि बंगाल भाजपा के लिए अभेद्य है लेकिन पार्टी ने वहां बहुमत के साथ सरकार बनाई। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बंगाल में भाजपा की डबल इंजन सरकार जरूरी थी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में दुनियाभर में भारत की अच्छी छवि बनी है। अब दुश्मन भारत को आंख नहीं दिखा सकता।

सीएम योगी ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को आमजन तक पहुंचाने के लिए संगठन व कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर, वेलफेयर, निवेश, रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर जोर देते हुए कहा कि अभी एक साथ यूपी के अंदर 60244 पुलिस कार्मिकों की भर्ती की गई थी। सपा शासन में यह भर्ती असंभव थी। पारदर्शिता तो कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था।मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग विकास, कल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर डबल इंजन सरकार के सामने नहीं टिक पाते, वे जातीय विभाजन और भाजपा में मतभेद का भ्रम फैलाते हैं। हमें इससे दूर रहना है। नई टीम नए तरीके से कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी और सरकार व संगठन के बीच समन्वय के जरिये आगे बढ़ेगी।

काम से समझौता नहीं करते राष्ट्रीय अध्यक्ष : पंकज चौधरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यालय में नितिन नवीन और बीएल संतोष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सहज और सरल हैं लेकिन काम से समझौता नहीं करते। उनका आगमन चुनावी शंखनाद की घोषणा है। इस चुनावी युद्ध में प्रदेश की टीम जिलों के साथ बेहतर समन्वय करेगी। जिले की टीम चुनावी युद्ध को बूथ स्तर तक ले जाकर मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के बेहतर कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। राजनीतिक संवाद के क्षेत्र में भाजपा से बेहतर प्रणाली किसी पार्टी के पास नहीं है। हमारे संगठन की सबसे बड़ी शक्ति कार्यकर्ता हैं। हमें इन्हीं कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद करना है। हमें मतदाता को 2012 से 2017 तक की भयावह व्यवस्था याद दिलानी है। जो बच्चे 2017 में 10 साल के थे, वे अब मतदाता हैं। उन्हें समझाना है कि सपा का शासनकाल कैसा था और पिछले नौ वर्षों में सरकार ने कितना बेहतर काम किया है।

इससे पहले सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और पूरे मंत्रिमंडल के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद नितिन नवीन पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने चुनाव में संगठन की जिम्मेदारियां बताईं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *