Thu. Jul 16th, 2026

विश्व युवा कौशल दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा,हर जिले में स्किल-इंडस्ट्रियल जोन, उद्योगों की मांग के अनुसार मिलेगा प्रशिक्षण

विश्व युवा कौशल दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा,हर जिले में स्किल-इंडस्ट्रियल जोन, उद्योगों की मांग के अनुसार मिलेगा प्रशिक्षण

विदेश में भी दिलाएंगे रोजगार! 2026-27 में 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

विश्व युवा कौशल दिवस पर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कसा तंज! 2017 से पहले पूर्ववती सरकारों में नौकरियां निकलती भी थीं तो उनमें बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार होता था

लखनऊ में बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विश्व युवा दिवस पर लगे स्टाल को देखते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मंत्री कपिल देव अग्रवाल

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के हर जिले में स्किल-इंडस्ट्रियल जोन विकसित किए जाएंगे, जहां स्थानीय उद्योगों की जरूरत के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उन्हें जापानी समेत अन्य विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विश्व युवा कौशल दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उन्होंने जोर दिया प्रदेश का लक्ष्य युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि
व्यवसायिक शिक्षा,एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,देने वाला रोजगार बनाना है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने पूर्ववर्ती सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले नौकरियां नहीं निकलती थीं। यदि निकलती भी थीं तो उनमें भ्रष्टाचार होता था। तत्कालीन सरकार ही सबसे बड़ी रोजगार विरोधी थी। भाजपा सरकार में बिना किसी सिफारिश के नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। प्रदेश के सवा तीन करोड़ से अधिक युवा और कारीगर स्वरोजगार से जुड़े हैं। हर जिले में विकसित होने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें एमएसएमई, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा तथा श्रम एवं सेवायोजन विभाग मिलकर स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएंगे। उन्होंने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण इकाई से 500 युवाओं को रोजगार मिला है और शुरुआती चरण में प्रदेश को राजस्व के रूप में 65 करोड़ रुपये जीएसटी भी प्राप्त हुआ है।

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में 20 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें से 12.50 लाख को रोजगार मिला। वर्ष 2026-27 में 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है,इस दौरान मुख्यमंत्री ने 11 युवा आइकन को सम्मानित किया। विभाग की उपलब्धियों पर आधारित ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन भी किया। Goverment of up की वेबसाइट द्वारा (सोर्स विज्ञप्ति)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *