Tue. Apr 21st, 2026

वन महोत्सव वृक्षारोपड़ कार्यक्रम के अंतर्गत फरेन्दा विधासभा के विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया बृक्षारोपड़

आनन्दनगर/महराजगंज
दिनांक-04-07-020

वन महोत्सव वृक्षारोपड़ कार्यक्रम के अंतर्गत फरेन्दा विधासभा के विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया बृक्षारोपड़

एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है—-बजरंगबहादुर सिंह
आनन्दनगर महराजगंज–वन महोत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम सभा फरेंदा खुर्द में वृक्षारोपण लोकप्रिय विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया है।उसके पश्चात उन्होंने कहा है कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है।इसलिए शुद्ध हवा, और शुद्ध पर्यावरण के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा लगाना चाहिए। इसी दौरान साथ में उपस्थित नगर पंचायत आनंदनगर के नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि पौधरोपण जन जीवन सुरक्षित रखने की एक औषधि है।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विवेका पाण्डे ने कहा कि बिना पेड पौधे के हमको स्वच्छ वायु और स्वच्छ वातावरण नहीं मिल सकता है।आयोजित कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि रामशरण गुप्ता ,अजय लाल श्रीवास्तव ,मंडल अध्यक्ष डब्बू सिंह पट्टू जायसवाल ,नागे सहानी ,अजित चौरसिया ,के एम गुप्ता ,विमल प्रकाश दुबे सहित गाँव की सम्मानित जनता उपस्थित रही ।

Related Post