Sat. Jul 25th, 2026

शांति व्यवस्था भंग करने व संज्ञेय अपराध को रोकने के उद्देश्य से थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने 8 लोगों पर की निरोधात्मक कार्रवाई: भेजा न्यायालय

शांति व्यवस्था भंग करने व संज्ञेय अपराध को रोकने के उद्देश्य से थाना जोगिया उदयपुर पुलिस ने 8 लोगों पर की निरोधात्मक कार्रवाई: भेजा न्यायालय

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जोगिया उदयपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और संज्ञेय अपराध को रोकने के उद्देश्य से आठ लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है।

जोगिया उदयपुर,सिद्धार्थनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह और थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर अभय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 जुलाई 2026 को यह कार्रवाई की। पुलिस ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई की जद में साहेब अली, हकीम, प्रदीप, घनश्याम, विजय, मोहन, आशीष कुमार और ध्रुपराज सिंह शामिल हैं। सभी संबंधित थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं। इस सराहनीय कार्य में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रीकान्त यादव, उपनिरीक्षक रामनेति सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश गौड़, हेड कांस्टेबल त्रिपुरेश चौबे,कांस्टेबल दीपक चौरसिया और कांस्टेबल राजाराम राजभर शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *