Wed. Sep 2nd, 2026

डॉ. भास्कर शर्मा को मिला ‘भारत गौरव पुरस्कार-2026,होम्योपैथी के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम किया रोशन

डॉ. भास्कर शर्मा को मिला ‘भारत गौरव पुरस्कार-2026,होम्योपैथी के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम किया रोशन

डुमरियागंज, सिद्धार्थ नगर। सिद्धार्थनगर जिले के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. भास्कर शर्मा को चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘भारत गौरव पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान केटीके आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट एंड एजुकेशन फाउंडेशन, दिल्ली के तत्वावधान में 30 अगस्त को आयोजित वर्चुअल अवॉर्ड सेरेमनी में प्रदान किया गया। डॉ. भास्कर शर्मा को मेजर यशपाल सिंह ने सम्मानित किया।यह सम्मान डॉ. शर्मा की वर्षों की चिकित्सा सेवा, मानवता के प्रति समर्पण और होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके योगदान को मान्यता देने वाला है। सम्मान मिलने से सिद्धार्थनगर जिले में खुशी का माहौल है। डॉ. भास्कर शर्मा ने होम्योपैथी के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके नाम से ‘होम्योपैथिक इनसाइक्लोपीडिया मटेरिया मेडिका’ नामक पुस्तक भी जुड़ी है, जिसे उनके द्वारा विश्व की सबसे बड़ी होम्योपैथी पुस्तकों में से एक के रूप में तैयार किए जाने का दावा किया जाता है।

डॉ. शर्मा को इससे पहले भी देश विदेश में विभिन्न सम्मान मिल चुके हैं। इनमें स्टार ऑफ होमियोपैथी लंदन, प्रेसिडेंशियल यूथ फिटनेस अवार्ड अमेरिका, डॉ. सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड लंदन, वरिष्ठ होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड सिंगापुर, डॉ. एलन इंटरनेशनल अवॉर्ड थाईलैंड, डॉ. कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड मलेशिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी दुबई, होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड मस्कट, ग्लोबल एनवायरमेंटल अवॉर्ड फिलीपींस, साहित्य रत्न अवॉर्ड कनाडा, बेस्ट होम्योपैथी अवॉर्ड नाइजीरिया, ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी अवॉर्ड अफ्रीका, इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड इंडोनेशिया, डॉक्टरेट अवॉर्ड अल्जीरिया, होम्यो भूषण काठमांडू, होम्योपैथी श्री गोवा, होम्योपैथी रत्न और चिकित्सा रत्न सम्मान प्रमुख हैं। ‘भारत गौरव पुरस्कार-2026’ मिलने पर डॉ. डीके मौर्य, डॉ. चंद्रशेखर वर्मा, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. मनोज शर्मा सहित अन्य लोगों ने डॉ. भास्कर शर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *