आईआईटी कानपुर कीकैंसर अनुसंधान में जैव-सूचना विज्ञान कार्यशाला में डॉ. भास्कर शर्मा को मिला प्रशस्ति-पत्र
डुमरियागंज – सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के डॉ. भास्कर शर्मा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में प्रतिनिधि के रूप में योगदान देने के लिए BIO INFORMATICS IN CANCER RESEARCHCERTIFICATE प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया है। यह कार्यशाला 10 और 11 अक्टूबर 2026 – को एजु-टेक लाइफ द्वारा उदघोष, आईआईटी कानपुर के सहयोग से – आयोजित की गई थी। कार्यशाला का – विषय कैंसर अनुसंधान में जैव-सूचना विज्ञान था। इसमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी और कैंसर अनुसंधान से संबंधित विषयों के अध्ययन तथा ज्ञानवर्धन का अवसर मिला।
डॉ. भास्कर शर्मा को इस आयोजन में परिसर प्रतिनिधि के रूप में उनके योगदान के लिए Certificate of Appreciation अर्थात् प्रशंसा-पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण-पत्र पर एजु-टेक लाइफ की कार्यक्रम निदेशक अनुराधा ठाकुर के हस्ताक्षर अंकित हैं। वर्तमान समय में जैव-सूचना विज्ञान चिकित्सा एवं जैविक अनुसंधान का एक महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है। इसमें जैविक आँकड़ों के विश्लेषण के लिए संगणकीय तकनीकों का उपयोग किया जाता है। कैंसर अनुसंधान में इसकी भूमिका रोग से संबंधित आँकड़ों को समझने तथा वैज्ञानिक अध्ययन को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण है।
डॉ. भास्कर शर्मा ने इस शैक्षणिक आयोजन में सहभागिता के माध्यम से वैज्ञानिक ज्ञान और अनुसंधान के प्रति अपनी रुचि को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त किया। परिसर प्रतिनिधि के रूप में उनके योगदान के लिए मिला यह प्रशस्ति-पत्र उनके लिए प्रोत्साहन का विषय है। डॉ. भास्कर शर्मा की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

