Mon. Nov 2nd, 2026

16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना- 2027 की स्वगणना प्रक्रिया,01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक- सीडीओ

16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना- 2027 की स्वगणना प्रक्रिया,01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक- सीडीओ

जनगणना में कुल 6663 प्रगणक पर्यवेक्षकों को 144 बैचो के साथ जनगणना करने हेतु दिया गया है प्रशिक्षण – सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी एवं एडीएम न्यायिक ने प्रेस वार्ता कर नागरिकों से की सक्रिय सहभागिता की अपील- सीडीओ

सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की अध्यक्षता एवं एडीएम वि/रा संदीप श्रीवास्तव की उपस्थिति में जनगणना-2027 का कार्य 02 चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण मकान सूचीकरण व मकान की गणना का कार्य दिनांक 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। तथा द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) का कार्य दिनांक 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक पूर्ण किया जाना है।

जनगणना-2027 जो कि पहली पूर्ण रूप से डिजिटल जनगणना है, जो पोर्टल एवं App आधारित है। इसमें CMMS Portal के द्वारा जनगणना-2027 के सभी क्षेत्र की निगरानी एवं प्रबन्धन एवं मोबाईल App के द्वारा कार्य का सम्पादन प्रगणक/पर्यवेक्षक द्वारा किया जाना है। पहली बार साथ ही साथ इसमें स्वगणना का प्राविधान दिया गया है, जो कि 16 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक स्वंय की जा सकती है, जिसमें परिवार का मुखिया अपने परिवार की गणना स्वंय se.census.gov.in Portal पर अपना मोबाईल नम्बर दर्ज करते हुए 40 प्रश्नों का जवाब फीड करते हुए पूर्ण कर सकता है, जिसके उपरान्त एक SE ID जेनरेट होगा, जिसे आपको सुरक्षित रखना है तथा दिनांक 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक जब प्रगणक आपके दरवाजे पर जनगणना हेतु पहुंचे तो अपनी SE ID उन्हें साझा करें, जिससे चन्द मिनटों में आपकी जनगणना सही-सही पूर्ण हो जायेगी।

जनपद सिद्धार्थनगर में द्वितीय चरण की जनगणना में कुल 6663 प्रगणक / पर्यवेक्षकों को जनगणना करने हेतु प्रशिक्षण 144 बैचो के साथ दिनांक 24.10.2026 से 06.11.2026 तक समस्त चार्जों (तहसील, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत) में प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त यही प्रगणक व पर्यवेक्षक दिनांक 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक डोर टू डोर जाकर जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि प्रगणक द्वारा जनगणना में पूछे जा रहे समस्त प्रश्नों का उत्तर उन्हें प्रदान करते नहुए उनका सहयोग करें। यहां यह भी अवगत कराना है कि कोई भी प्रगणक/पर्यवेक्षक आपसे आपके कोई भी दस्तावेज दिखाने हेतु नहीं कह सकता है। जनगणना 2027 में जनसंख्या की गणना के साथ जातिगत जनगणना का भी प्राविधान किया गया है, परन्तु इसमें कोई भी प्रगणक आपसे जाति प्रमाण-पत्र व साक्ष्य नहीं मांग सकते।मुख्य विकास अधिकारी एवं एडीएम न्यायिक ने प्रेस वार्ता कर नागरिकों से की सक्रिय सहभागिता की अपीलकी है।उन्होंने सभी जनपदवासियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक लोग दिनांक 16 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक अपनी स्वगणना करें तथा दिनांक 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 के बीच जनगणना करने गए प्रगणक का सहयोग करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *