Mon. Nov 16th, 2026

प्रदेश महासचिव ग्राम प्रधान संगठन दिनेश मिश्रा ने पूर्वांचल के कई जनपदों का किया दौरा,बाराबंकी में भगवान शिव को किया जलाभिषेक

प्रदेश महासचिव ग्राम प्रधान संगठन दिनेश मिश्रा ने पूर्वांचल के कई जनपदों का किया दौरा,बाराबंकी में भगवान शिव को किया जलाभिषेक

प्रदेश अध्यक्ष के0 के0 पांडे ने सरकार से की अपील!आगामी चुनाव न होने तक निवर्तमान ग्राम प्रधान को ही बनाया जाए प्रशासक,जिससे विकास कार्यों की गति बनी रहे

बाराबंकी। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश मिश्रा ने पूर्वांचल के कई जनपदों का दौरा करते हुए प्रधानों एवं प्रशासको एवं प्रधान संगठन के पदाधिकारी से भेंट वार्ता करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की बाराबंकी में महादेव ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान अजय तिवारी बृजेश शर्मा सुनील यादव सहित कई दर्जन ग्राम प्रधानों से भेंट वार्ता कर भगवान शिव के मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए ग्राम प्रधानों की सुख समृद्धि के लिए बाबा भोलेनाथ से कामना की वही 25 नवंबर 2026 को प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उस संबंध में भी प्रधानों से सलाह मशवरा करते हुए आगामी रणनीति पर विचार कर सरकार से अपील की है कि यदि समय से चुनाव नहीं हो पाती तो ग्राम प्रधानों को ही आगामी समय में भी प्रशासक के रूप में दायित्व सौंपते हुए प्रधानों जैसी पूर्व में दी जाने वाली सुविधाओं को भी मुहैया कराए जाने की मांग की है। वही इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रमुख सचिव पंचायती राज, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को पत्र लिखकर मांग किया है कि गांव का विकास निरंतर बनी रहे इसलिए ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाते हुए विकास कार्यों में गति लाने की अपील की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *