Tue. Nov 17th, 2026

विधायक विनय वर्मा ने पत्नी संग सूर्यदेव को अर्घ्य देकर लोक कल्याण हेतु छठ मैया से सुख-समृद्धि की कामना की

विधायक विनय वर्मा ने पत्नी संग सूर्यदेव को अर्घ्य देकर लोक कल्याण हेतु छठ मैया से सुख-समृद्धि की कामना की

शोहरतगढ़। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर विधायक विनय वर्मा ने धर्मपत्नी श्रीमती बबीता वर्मा के साथ शिव बाबा मंदिर स्थित छठ घाट पर पहुंचकर डूबते हुए सूर्यदेव को अघ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे विधानसभा शोहरतगढ़ के समस्त परिवार सहित देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।विधायक ने अपनी विधायक निधि से उपलब्ध कराई गई नाव के माध्यम से सरोवर का भ्रमण कर छठ महापर्व मना रहे श्रद्धालुओं का अभिवादन किया तथा सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। घाट पर श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह के बीच उन्होंने छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।विधायक ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था,श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे, यही छठ मैया से कामना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *