Sat. Mar 29th, 2025

ब्रेकिंग न्यूज़/उत्तरप्रदेश-लखनऊ
दिनाँक-19-08-020

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने पिता की संपत्ति में दिया सामान अधिकार,कैबिनेट ने उप्र राजस्व संहिता (संशोधन)विधेयक-2020 के प्रारूप को दी मंजूरीblank

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में थर्ड जेंडर के व्यक्तियों को भूमि के स्वामित्व का अधिकार और उत्तराधिकार देने का फैसला किया है। … इस मकसद से सरकार ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक-2020 को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन मंजूरी दे दी है। सरकार विधानमंडल के मानसून सत्र में यह विधेयक पेश करेगी।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट में फैसला लिया है कि अब अविवाहित और विवाहित पुत्री के साथ थर्ड जेंडर को भी माता-पिता की संपत्ति में समान अधिकार मिलेगा,

कैबिनेट ने उप्र राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक-2020 के प्रारूप को मंजूरी दे दी है,

राज्य सरकार ने अविवाहित और विवाहित पुत्रियों के साथ थर्ड जेंडर संतानों को भी पारिवारिक सदस्य माना है,

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बाई सकुर्लेशन उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता (संशोधन)विधेयक-2020 के प्रारूप को मंजूरी दी.

(News 17 इंडिया चीफ एडिटर विजय कुमार मिश्र की रिपोर्ट—-)

Related Post