ब्रेकिंग न्यूज़/बरिष्ठ नागरिक दिवस:-
दिनाँक-21-08-020
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा “14 दिसंबर 1990 में (21 अगस्त)को बरिष्ठ नागरिक दिवस को मनाने की हुई थी घोषणा
प्रत्येक वर्ष 21 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसे भिन्न-भिन्न-नामों से जाना जाता है। इस अवसर पर अपने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने एवं उनके सम्बन्ध में चिंतन करना आवश्यक होता है।
साल 21 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा “14 दिसंबर 1990 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी। पहली बार 1 अक्तूबर 1991 को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया था।
संयुक्त राज्य अमेरिका में, राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने 19 अगस्त 1988 को प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए और 21 अगस्त 1988 को संयुक्त राज्य में पहली बार राष्ट्रीय ‘वरिष्ठ नागरिक दिवस’ के मनाया गया।
यह दिन दुनिया भर में बुजुर्गों की वर्तमान स्थिति के साथ-साथ उनके योगदान की समस्याओं को प्रतिबिंबित करने के लिए मनाया जाता है।
भारतीय संस्कृति में बड़ों का सम्मान करना बहुत ही पवित्र और धार्मिक कृत्य माना जाता है। श्रवण भगत की पितृ सेवा की कहानी हर घर में बताई जाती है। इस तरह ये पितृ सेवा अनुष्ठान अगली पीढ़ी को और उनसे अगली पीढ़ियों को प्रेषित की जाती है।
गुप्त काल से अब तक हम उन लोगों को देखते हैं, जिनको सरकारी सेवा में उनके द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के लिए पेंशन सुविधा दी जा रही है। पेंशन सुविधा के साथ वे घर पर गरिमा के साथ अपना जीवन व्यतीत करते हैं।
(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजय कुमार मिश्र ———)