Tue. Apr 21st, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस के निधन पर गहरा शोक जताया

लखनऊ से बड़ी खबर:-
08-09-020

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस के निधन पर गहरा शोक जताया

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस के निधन का संदेश जानकर गहरा दुख व्यक्त किया है

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने संदेश ने कहा है कि श्री बोस अभी तक किराए के मकान में रहते थे उन्होंने जनता को ही अपना परिवार माना और उनके सुख-दुख में हमेशा शरीक होते रहे I ऐसे ऐसी सादगी के प्रतीक बोस के निधन से जनपद बांदा ही नहीं पूरा प्रदेश शोकाकुल है। ऐसे महान सादगी के मूर्ति जमुना प्रसाद बोस के निधन से प्रदेश की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है I

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें l

(लखनऊ से विरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट)

Related Post