सिद्धार्थनगर 26 अक्टूबर 2020
जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक द्वारा राजकीय धान क्रय केन्द्र बलुआ,बांसी एवं राजकीय धान क्रय केन्द्र महुआरा का किया गया निरीक्षण
![blank](https://news17india.com/wp-content/plugins/speedycache-pro/assets/images/image-palceholder.png)
जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी द्वारा राजकीय धान क्रय केन्द्र बलुआ, बांसी एवं राजकीय धान क्रय केन्द्र महुआरा, डुमरियागंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा स्टाक रजिस्टर का अवलोकन किया गया।धान खरीद की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश क्रय केन्द्र प्रभारी को दिया गया, इसके साथ ही साथ किसानो को किसी प्रकार की समस्या न हो, धान का तौल समय से व सही तरीके से किया जाय। किसानों के धान के मूल्य का भुगतान भी समय से कराने का निर्देश दिया गया।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)