प्रेस विज्ञप्ति:-NDRF टीम लखनऊ
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर NDRF लखनऊ की टीम ने मुख्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण
( राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) सेनानायक मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन पर लखनऊ की टीम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवसके मौके पर मुख्यालय परिसर में किया गया वृक्षारोपण )
आज दिनांक 05/06/2021 को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) लखनऊ टीम द्वारा एन०डी०आर०एफ० और होम गार्ड्स मुख्यालय के परिसर में पर्यावरण दिवस के मौके वृक्षारोपण पर किया गया, 11 एन० डी० आर० एफ० के सेनानायक मनोज कुमार शर्मा के कुशल दिशा निर्देशन में एन० डी० आर० एफ० लखनऊ टीम द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके पर एन० डी० आर० एफ० और होम गार्ड्स मुख्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया I पर्यावरण प्रदुषण को कम करने के और वातावरण को शुद्ध बनाने में पेड़ो का सबसे अहम् योगदान होता है जिसके लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) लगातार वृक्षारोपण के कार्यक्रम चलाती है I और पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करने का सतत प्रयास करती है I
जैसा कि आप लोगो को विदित है कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) को पुलिस मुख्यालय के सामने केद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा अर्दौनामाऊ, शहीद पथ गोमती नगर ,लखनऊ में भूमि आवंटित की गयी है,जिस पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के लिए भवन निर्माण कार्य आरम्भ होना है I जिसका शिलान्यास केन्द्रीय गृह मंत्री श्रीअमित शाहजी के द्वारा किया जाना प्रस्तावित है I वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान इस भूमि पर भी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम द्वारा वृक्षारोपण किया गया I
इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का सम्पूर्ण नेतृत्व एन० डी० आर० एफ० के उप कमांडेंट नीरज कुमार व् लखनऊ टीम के 35 सदस्यीय टीम द्वारा किया गया I नीरज कुमार ने बताया कि पेड़ों का हमारे जीवन में सबसे अहम योगदान है और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करके हम अपने आसपास के वातवरण को शुद्ध कर सकते है I इसी क्रम में एन० डी० आर० एफ० की टीम समय – समय पर वृक्षारोपण के कार्यक्रम चलाती है, और लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करती रहती है। जिससे प्रदुषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निजात पाया जा सके और महत्वपूर्ण मानव जीवन एवम पृथ्वी की रक्षा की जा सकेगी I इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान एन०डी०आर०एफ० के निरीक्षक इस्पेक्टर बिनय कुमार सहित कुल 35 रेस्कुअर एवं अन्य संस्थाओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे I
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा..)