लखनऊ: दिनांक 01 मार्च 2025
O4 मार्च को लखनऊ आयेंगे केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले-पवन भाई गुप्ता
केंद्रीय मंत्री के आगमन पर आरपीआई की प्रदेश पदाधिकारी बैठक में होंगे शामिल- पवन भाई गुप्ता
लखनऊ: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, भारत सरकार डॉ. रामदास आठवले आगामी 04 मार्च 2025 को लखनऊ पधार रहे हैं। अपने लखनऊ दौरे के दौरान वह रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) उत्तर प्रदेश के सभी प्रदेश पदाधिकारी समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे,तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे।
आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कहा कि आरपीआई लगातार उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री बीच-बीच में संगठन विस्तार एवं ज़मीन पर किए जा रहे कार्य तथा भविष्य की रूपरेखा को लेकर समीक्षा करते रहते हैं। इसी क्रम में आगामी 04 मार्च को पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों को लेकर कसमंडा, हजरतगंज स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं तैयारियों की समीक्षा की गई,आरपीआई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने बताया कि आरपीआई जिला,ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर जनसामान्य की समस्याओं को लगातार उठा रही है। जिससे पार्टी से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान (मिस्ड कॉल नम्बर-7874742025 के माध्यम से ) भी चलाया जा रहा है।
पवन भाई गुप्ता ने कहा कि आरपीआई, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं राम मनोहर लोहिया की संकल्पना पर आधारित राजनीतिक पार्टी है, जो संविधान के मूल्यों को सर्वोच्च रखते हुए समाज में हाशिये पर पड़े वर्गों की आवाज उठाती है। आरपीआई,जातिवादी राजनीति की कट्टर विरोधी है। राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जाति, अवसरों को सीमित करती है। आरपीआई हमेशा वंचित, शोषित, पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वह किसी भी वर्ग से हो, किसी भी जाति का हो। आरपीआई का मानना है कि हर वर्ग को आबादी के हिसाब से हर क्षेत्र में समुचित भागीदारी मिले, यही सामाजिक न्याय की अवधारणा को लेकर आरपीआई चल रही है।तैयारियों को लेकर हुई बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर उमाशंकर,प्रदेश प्रवक्ता पीसी चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष शानू मल्ल कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रुचि शुक्ला, मोनिका मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर अध्यक्ष रोशन खत्री, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आर के गौतम, प्रदेश सचिव हरि ओम सिंह सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।