Thu. Apr 30th, 2026

अधर्म और हिंसा के खिलाफ समस्त हिन्दू समाज एकजुट हो- राजीव नयन

सिद्धार्थनगर:18 दिसंबर 2025

अधर्म और हिंसा के खिलाफ समस्त हिन्दू समाज एकजुट हो- राजीव नयन

सिद्धार्थनगर:आज जनपद सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित सिंहेश्वरी मंदिर प्रांगड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिद्धार्थनगर विभाग द्वारा विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश चंद्र शर्मा ने किया एवं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन व विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध कथा वाचक संतोष कुमार शुक्ला रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त हिन्दू समाज से अधर्म और हिंसा के खिलाफ एकजुट होने का आवाह्न किया। उन्होंने मुगल आक्रांताओं के खिलाफ महाराणा प्रताप और शिवाजी महराज के बलिदान को याद करते हुए समाज से एक रहेंगे तो नेक रहेंगे कि बात कही।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा देश के मुसलमानों को भारतीय संस्कृति,पर्यावरण,योग जैसे मुद्दों को समझने के लिए,सऊदी अरब और रूस जैसे देश का उदाहरण देकर उन्हें समझाया. उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में मुसलमान भाइयों ने जमीन देकर वहां पर स्वामीनारायण का मंदिर बनवाया है।रूस में चर्च के लोगों ने मंदिर बनवाने के लिए जगह दी है,भारत की संस्कृति, योग परंपरा और आयुर्वेद को पूरी दुनिया स्वीकारती है. इसमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई किसी भी धर्म- वर्ग का भेद नहीं होता. जो योग- प्राणायाम,भारत का हिन्दू करता है वही दुनिया का मुस्लिम,ईसाई अन्य धर्म के लोग योग करके स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।

आज के इस कार्यक्रम में नगर कार्यवाहक अध्यक्ष अभय,नगर प्रचारक अरुणेश,कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही,विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे ,जिला उपाध्यक्ष सुनील,भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिला महामंत्री विपिन सिंह, जिला मंत्री फतेह बहादुर सिंह,नगर महामंत्री अनुराग, सभासद राजाराम,अमन आदि स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *