Mon. Apr 20th, 2026

अधीक्षण अभियंता बस्ती ने किसान चौपाल में नहर संबंधी समस्याओं को लेकर की विस्तृत चर्चा

ड्रेनेज खण्ड,सिद्धार्थनगर: दिनांक 18 सितंबर 2025

अधीक्षण अभियंता बस्ती ने किसान चौपाल में नहर संबंधी समस्याओं को लेकर की विस्तृत चर्चा

सिद्धार्थनगर: आज दिनांक 18.09.2025 को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश ड्रेनेज खण्ड सिद्धार्थनगर के सिरवत निरीक्षण भवन नौगढ़ ब्लॉक शोहरतगढ में अधीक्षण अभियंता व मुख्य अतिथि इंजीनियर सुरेंद्र मोहन वर्मा गंडक बाढ़ मंडल बस्ती द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें अधीक्षण अभियंता के द्वारा किसानों के सिंचाई संबंधी समस्याओं को सुना गया। अधीक्षण अभियंता द्वारा किसानों द्वारा दिए गए समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु कार्यक्रम में उपस्थित अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान में ड्रेनेज खण्ड के साथ ही साथ सिंचाई विभाग के उपलब्धियों और काम पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जे0ई0 आलोक गुप्ता,जे0ई0 राधेश्याम भारती, जे0ई0 अनिल गुप्ता, जे0ई0 सियाराम प्रजापति,जे0ई0 राजीव लोचन भर्मा,जे0ई0 उमेश विश्वकर्मा,ई0 मालविका जैशल सहायक अभियंता,ई0 कृपाशंकर भारती अधिशाषी अभियंता तथा सिंचाई निर्माण खंड अधिशाषी अभियंता,व सम्मानित किसान साथी उपस्थिति रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *