उत्तर प्रदेश से इंसेफेलाइटिस के उन्मूलन की घोषणा शीघ्र- मुख्यमंत्री
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चे का अन्नप्राशन कराते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस काबू में आ गया है। बहुत जल्द इसे पूर्णतः समाप्त कर इसके उन्मूलन की घोषणा की जाएगी। इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण देश और दुनिया के सामने एक सफलतम मॉडल है।सीएम योगी ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2017 से डेंगू,मलेरिया, इंसेफेलाइटिस, कालाजार जैसे संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा। इन छह -वर्षों के दौरान इसके बहुत अच्छे परिणाम आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ठान ले,और लोग सहयोग करें तो सब मुमकिन है: सीएम योगी ने कहा कि पूर्वी यूपी इंसेफेलाइटिस से प्रभावित रहा है। 2017 से पहले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इस मौसम में 500 से 600 मरीज भर्ती रहते थे। प्रतिवर्ष पूरे प्रदेश में 1200 से 1500 बच्चों की मौत इससे होती थी।
सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर 2025 तक टीबी को भी पूरी तरह समाप्त करना है। इसके लिए जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ तथा नागरिक टीबी पीड़ित को गोद लेकर स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान का हिस्सा बनें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में 500 से 600 बच्चों की मृत्यु इंसेफेलाइटिस से होती थी। अब बीमारी और मौतों को संख्या इतिहास बनने वाली है, ईसेफेलाइटिस पर नियंत्रण विश्व में एक सफलतम मॉडल अभियान शुरू हुआ तो परिणाम सामने आए। पहले प्रदेश का अलग-अलग क्षेत्र डेंगू, मलेरिया तथा बुन्देलखण्ड चिकनगुनिया से ग्रस्त रहता था। कुशीनगर क्षेत्र में कालाजार की बीमारी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए चुनौती थी लेकिन जब अंतर विभागीय समन्वय से अभियान शुरू हुआ तो परिणाम सामने है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ठान ले और लोग साथ दें तो असाध्य कही जाने वाली बीमारी को भी समाप्त होने में बहुत समय नहीं लगता है।

