बांसी,सिद्धार्थ नगर: 18 सितंबर 2025″
एक पेड़ मां के नाम” सेवा पर्व पर क्षेत्रीय वन अधिकारी ने मुख्य अतिथि के साथ पौधरोपण व साफ सफाई किया
बांसी,सिद्धार्थ नगर: एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत सेवा पर्व पर शिव कुमार गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी बांसी द्वारा माधव वन विहार पार्क व रेंज परिसर में सेवा पर्व कार्यक्रम का आयोजन कर पौधरोपण व साफ सफाई किया गया।
उक्त अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर के0पी0 त्रिपाठी अवकाश प्राप्त प्राचार्य राजा रतन सेन पी0जी0 कॉलेज बांसी,शिव कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय वन अधिकारी बासी, बनदरोगा राज कपूर दूबे, संदीप कुमार, वनरक्षक अरबाज व बनस्टाफ दिनेश, अर्जुन, वीरेंद्र, अभय समेत तमाम लोगों ने रेंज परिसर व माधव वन विहार पार्क की साफ सफाई की। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर के0पी0 त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता ही सेवा है,हम सभी को अपने वातावरण को साफ सुथरा रखना चाहिए ,तभी हम स्वस्थ होंगे,मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया।

