Fri. Apr 17th, 2026

एडिशनल एसपी द्वारा महादेव इटवा में चौपाल लगाकर महिला हेल्पलाइन/महिला सशक्तिकरण के संबंध में दी गई जानकारी

एडिशनल एसपी द्वारा महादेव इटवा में चौपाल लगाकर महिला हेल्पलाइन/महिला सशक्तिकरण के संबंध में दी गई जानकारी

मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत एडिशनल एसपी व सीओ इटवा द्वारा महादेव इटवा में चौपाल लगाकर छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वालंबन,साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया गया

#सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 26/09/2025 को प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में सुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी इटवा तथा श्याम सुंदर तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति व साइबर क्राइम के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत महादेव इटवा में महिलाओ और बालिकाओं का चौपाल लगाते हुए सशक्तिकरण संबंधी बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न हेल्पलाइन नंबर,कानूनों की जानकारी दी गई।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किये गये विभिन्न योजनाएं व यातायात अभियान के तहत जागरुक किया गया विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112, पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090, वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 108 एंबुलेंस सेवा 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन 102, स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उ0नि0 राजेंद्र साही, म0का0 अल्का त्रिपाठी, म0का0 बृजमा निषाद व थाना इटवा पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *