Thu. Apr 30th, 2026

एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। एसएसबी की संयुक्त टीम ने यातायात के नियमों की जानकारी देकर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। खुनुवां बाजार में बाइक सवार लोगों ने हाथ मे स्लोगन पर लिख जीवन बहुमूल्य है, बिना हेलमेट पहने व तेजगति तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे, सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे, सुरक्षित वाहन चलाएंगे, लोगों को भी सुरक्षित रखेंगे! आदि स्लोगन पर लिखकर बाइक रैली निकाली। यातायात नियमों के प्रति लोगों कों जागरूक किया गया। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि अधिकतर वाहन दुर्घटनाओं में सिर में गहरा चोट लगने से मौत हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण हेलमेट न पहनना व सीट बेल्ट का प्रयोग न करना।

उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग काफी तेजगति से बाइक लेकर चलते हैं जो दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। थोड़ी सी सावधानी व यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं तो दुर्घटनाओं पर विराम लगाया जा सकता है। कुछ बाइक सवार हेलमेट को बाइक के कैरियर पर टांग कर चलते हैं जो यातायात के नियमों का उलंघन है। वाहन चालकों को रोक यातायात नियमों के पालन करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान पुलिस चौकी खुनुवा प्रभारी वीरेंद्र पासवान, एसएसबी निरीक्षक त्रिलोचन, उनि संतोष यादव आरक्षी आशीष कुमार, अजीत यादव आदि मौजूद रहें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *