Mon. Apr 20th, 2026

एसडीएम एवं सीओ ने की बैठक कर बाढ़ प्रभवित क्षेत्र के ग्राम प्रधानो,नाविकों,गोताखोर को सजग रहने का दिया निर्देश

बृजमनगंज/महराजगंज
30-06-020

एसडीएम एवं सीओ ने की बैठक कर बाढ़ प्रभवित क्षेत्र के ग्राम प्रधानो,नाविकों,गोताखोर को सजग रहने का दिया निर्देश

बृजमनगंज/महराजगंज
एसडीएम एवं सीओ फरेंदा ने थाना बृजमनगंज पहुंच कर एक बैठक आहूत की। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्राम प्रधान नाविकों एवं गोताखोर को सजग रहने का निर्देश दिया।
एसडीएम फरेंदा राजेश कुमार जायसवाल एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र मंगलवार को थाना बृजमनगंज पहुंचे। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित एरिए के ग्राम प्रधान नाविक एवं गोताखोर के साथ बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान नाविक एवं गोताखोर से क्षेत्र के हालात का जायजा लिया। साथ ही अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सभी को सजग रहने की अपील की। लोगों से तमाम विन्दुओं पर जानकारी भी लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक में थानाध्यक्ष संजय दूवे सहित ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष नन्हे सिंह मदन गोपाल चंदू सिंह मनोज सिंह सुबराती दिलीप गुप्ता सोहित सहानी विनोद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Related Post