Thu. Apr 30th, 2026

ओवर रेटिंग व अनियमितता पाए जाने पर सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित

ओवर रेटिंग व अनियमितता पाए जाने पर सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित

जिलाधिकारी के निर्देश पर 58 सहकारी समिति और 211 निजी खाद की दुकानों की हुई जांच

खाद की दुकान में रजिस्टर देखते जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल

खाद वितरण के समय सांसद प्रतिनिधि से हुई नोकझोंक! डीएम को सौंपा शिकायती पत्र

टुडे क्रांति संवाददाता सिद्धार्थनगर।

सिद्धार्थनगर। जिले में खाद के लिए जारी मारामारी और कालाबाजारी व ओवररेटिंग को रोकने के लिए अफसरों की टीम बुधवार को फील्ड में उतरी। ब्लॉक स्तर पर काम करने वाली टीम ने 58 सहकारी समिति और 211 निजी दुकानों की जांच की। इसमें ओवर रेटिंग और अन्य प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सात दुकानों का लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की,जांच में बीडीओ सहित कई अधिकारी शामिल रहे।

अपको बता दें कि जिले में यूरिया की किल्लत और किसानों की परेशानी को देखते जिलाधिकारी के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर एसडीएम, बीडीओ,एडीओ कृषि, सहकारिता विभाग के कुल 150 से अधिक अफसर फील्ड में हकीकत जानने और किसानों को आसानी से यूरिया मुहैया कराने के उद्देश्य से जांच की। इसमें 58 समितियों पर खड़े होकर यूरिया का वितरण करवाया। इसके साथ ही निजी दुकानों की जांच की। जांच में अनियमितता पाए जाने और ओवररेटिंग के मामले में सात दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। इस दौरान कुल 211 निजी दुकानों की जांच की गई। जिला कृषि अधिकारी मो0. मुज्जमिल ने बताया कि लगातार दुकानों की जांच जारी रहेगी। अनियमितता पाए जाने पर दुकानों का लाइसेंस निलंबित करने के साथ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को यूरिया आसानी से मिल सके और किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए समितियों और निजी दुकानों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को 58 समिति और 211 निजी दुकानों की जांच की गई है। अनियमितता मिलने पर सात दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है।

सिद्धार्थनगर जिले के तेतरी सहकारी समिति पर बुधवार को खाद वितरण करा रहे एसडीएम की ग्राम बगही निवासी सांसद प्रतिनिधि उसका क्षेत्र अनूप सिंह ने नोकझोंक हो गई। एसडीएम नौगढ़ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए अनूप सिंह ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा गया है कि उसका क्षेत्र के तेतरी सहकारी समिति पर एसडीएम नौगढ़ खाद वितरण करवा रहे थे।

इस दौरान यहां अटैच किए बरदहा समिति के लोगों को खाद देने की बात की। तो एसडीएम अभद्रता से बात करते हुए भगाने लगे। यह बताने पर कि वह सांसद प्रतिनिधि है तो उन्होंने कहा कि हम किसी सांसद या प्रतिनिधि को नहीं जानते। आरोप है कि तेतरी सहकारी समिति में ही ग्राम रेहरा और बरदहा भी अटैच है। जिस कारण बरदहा के 150 लोगों को खाद दिलाने सांसद प्रतिनिधि ने एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगाए थे। लेकिन मौके पर सिर्फ तेतरी समिति के लोगों को ही खाद का वितरण किया जा रहा था। इस पर रेहरा व वरदहा के लोगों को खाद देने की बात की गई तो एसडीएम ने सांसद प्रतिनिधि से अभद्रता की। उन्होंने 19 दिसंबर से एसडीएम पर कार्रवाई के लिए कलक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन की चेतावनी दी है।

उक्त प्रकरण में एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य ने कहा कि तेतरी समिति पर नियमानुसार खाद वितरण कराया जा रहा था। इसी बीच अनूप सिंह अपने 50 लोगों को खाद देने के लिए दबाव बनाने लगे। हमने नियमानुसार ही कतार में लगे किसानों में खाद वितरित करने की बात कही तो वह खाद वितरण के दौरान अनावश्यक कहासुनी करने लगे। हमने कोई अभद्रता नहीं की है, उनका आरोप पूरी तरह से निराधार व बेबुनियाद है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *