सिद्धार्थनगर: 06 नवंबर 2025
कपिलवस्तु विधानसभा अंतर्गत कसियापुर से सपाटूपुर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य की शासन से मिली स्वीकृति- श्यामधनी राही
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा के नौगढ़ ब्लाक अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा कसियापुर से सपाटूपुर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य को शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग के सुधार की मांग कर रहे थे क्योंकि सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य के लिए शासन स्तर से आवश्यक बजट स्वीकृत कर दिया गया है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने बताया कि इस सड़क के बनने से न केवल ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि इस क्षेत्र से जाने वाले हर व्यक्ति को आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास एवं आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संपर्क मार्गों के निर्माण व मरम्मत से गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में तेजी आएगी।

