Tue. Jun 30th, 2026

गांव में दबदबा बनाने हेतु तेज आवाज वाली बुलेट मोटर साईकिल में सायलेन्सर के पीछे रबड़ लगाकर चलने वाले व्यक्तियों की , की जा रही चेकिंग

थाना त्रिलोकपुर /जनपद सिद्धार्थनगर
दिनाँक-22-04-2021

गांव में दबदबा बनाने हेतु तेज आवाज वाली बुलेट मोटर साईकिल में सायलेन्सर के पीछे रबड़ लगाकर चलने वाले व्यक्तियों की , की जा रही चेकिंग

==========
थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर
===========
*रामअभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर* द्वारा ग्राम पंचायत चुनाव 2021 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व चुनाव आयोग द्वारा दिये गये जारी आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में आज मन्नीजोत चौराहे पर *रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर* मय हमराह फोर्स द्वारा चेकिंग करते हुये गांव में दबदबा बनाने हेतु बुलेट मोटर साईकिल में सायलेन्सर के पीछे रबड़ लगाकर तेज आवाज करते हुये चलने वाले व्यक्तियों को रोककर दर्जनों बुलेट मोटर साइकिलों के पीछे का रबड़ निकलवाया गया । तेज आवाज की मोटर साइकिलों से चलने पर आस पास के 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को हृदय धड़कन पर काफी प्रभाव पड़ता है तथा तेज आवाज से आम जन मानस को काफी परेशानी होती है ।

(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)

Related Post