Wed. Jul 15th, 2026

गिरते भूजल स्तर को बचाने और वर्षा जल संचयन को लेकर 16 से 22 तक चलेगा जन-जागरूकता एवं जल संरक्षण अभियान- जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन

गिरते भूजल स्तर को बचाने और वर्षा जल संचयन को लेकर 16 से 22 तक चलेगा जन-जागरूकता एवं जल संरक्षण अभियान- जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन

1136 ग्राम पंचायतों और 11 नगर निकायों में चलेगा विशेष अभियान- जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन

सिद्धार्थनगर। गिरते भूजल स्तर को रोकने और वर्षा जल संचयन को लेकर भूजल सप्ताह के तहत सात दिवसीय 16 से 22 जुलाई तक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प…, थीम पर केंद्रित यह अभियान जिले के 1136 ग्राम पंचायतों और 11 नगर निकायों में संचालित होगा।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सभी विभागाध्यक्षों को भेजे पत्र में वाटर रिचार्ज, तालाब-पोखरों के संरक्षण और वर्षा जल संचयन पर फोकस करते हुए अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

शासन के अनुसार, प्रदेश में 70 प्रतिशत सिंचाई भूजल संसाधनों पर निर्भर है। पेयजल सेक्टर की लगभग 80 फीसदी और औद्योगिक क्षेत्र की लगभग 85 फीसदी आवश्यकताओं की पूर्ति भी भूजल स्रोतों से ही की जाती है। इस प्रकार कृषि, सिंचाई, पेयजल और उद्योगों में आवश्यक जल की आपूर्ति में भूजल पर अत्यधिक निर्भरता ने कई क्षेत्रों में अत्यधिक दोहन की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इससे ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में भूजल स्तर में गिरावट हुई है।

प्रदेश सरकार की ओर से भूजल सप्ताह के तहत सात दिवसीय अभियान चलाते हुए लोगों को भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। भूजल सप्ताह के तहत 16 और 17 जुलाई को ग्राम पंचायत स्तर पर, 18 और 19 जुलाई को ब्लॉक स्तर पर, 20 व 21 जुलाई को नगर निकायों में और 22 जुलाई को जनपद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *