सिद्धार्थनगर: दिनांक 10 अप्रैल 2026
गुमशुदा महिला को थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम ने तलाश कर उसके परिजनो को किया सुपुर्द
सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक द्वारा “महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण तथा अभय सिंह थानाध्यक्ष जोगिया के कुशल नेतृत्व में थाना जोगिया उदयपुर मिशन शक्ति टीम द्वारा गायब हुई गुमशुदा श्रीमती फूलमती पत्नी घरभरन निवासी पिपरहवा थाना जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर जो अपने घर से दिनांक 09 फरवरी 2026 को समय करीब 09.00 बजे दिन मे घर से बिना कुछ बताये कही चली गयी थी। जिसके सम्बन्ध में 16 फरवरी 2026 को थाना जोगिया उदयपुर में गुम हो जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज कराया गया था,उनकी पत्नी आज मिल गयी जिसको उसके परिजन को गुमशुदा महिला फूलमती की पहचान कराकर उसके परिजनो को सुपुर्द किया।मिशन शक्ति टीम का गुमशुदा व्यक्ति के परिजनो द्वारा भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी।

