गुरूचरण “जोड़े साहिब यात्रा” के स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
वाहे गुरु जी दा खालसा
वाहे गुरु जी दी फतेह फतेह.
लखनऊ: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने त्याग ने आज खालसा पंथ के संस्थापक श्रीगुरु गोबिन्द सिंह महाराज और माता साहिब कौरजी के पवित्र ‘जोड़े साहिब’ की चरण सुहावे गुरु चरन यात्रा के स्वागत हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।उन्होंने सिख परंपरा के प्रति नमन..करते हुए कहा कि बलिदान पर लिखी हुई कोई भी इतिहास की कथा न केवल वर्तमान के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी एक नई प्रेरणा होती है। आज यह प्रेरणा हम सभी को चरण सुहावे गुरु चरन यात्रा के माध्यम से प्राप्त हो रही है।खालसा पंथ के संस्थापक श्रीगुरु गोबिन्द सिंह महाराज और माता साहिब कौरजी के पवित्र ‘जोड़े साहिब’ की चरण सुहावे गुरु चरन यात्रा के स्वागत हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। पवित्र यात्रा के साथ लखनऊ आगमन पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी का प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं की ओर से हार्दिक अभिनंदन प्रेषित किया।

