चलती इलेक्ट्रिक बाइक के पिछले हिस्से में दुपट्टा फंसकर गला कस जाने के कारण महिला की दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत
गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद किया मृत घोषित
भावानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा!पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी
सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज-
चंद्रदीपघाट मार्ग पर भड़रिया पुलिस बूथ के पास गुरुवार को दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। चलती इलेक्ट्रिक बाइक के पिछले हिस्से में दुपट्टा फंसने से महिला का गला कस गया। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नावडीह गांव निवासी 48 वर्षीय मजीदुन्निशा पत्नी अन्नू इलेक्ट्रिक बाइक पर सवार होकर जा रही थीं। रास्ते में अचानक उनका दुपट्टा बाइक के पिछले हिस्से में फंस गया। इससे दुपट्टा तेजी से गले में कस गया और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सीएचसी बेंवा पहुंचाया,लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया,सूचना पर भवानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही थी।श्रोत विज्ञप्ति।

