Tue. May 12th, 2026

जंगली सूअर ने घर में घुसकर सास-बहू पर किया अचानक हमला,दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल: अस्पताल में भर्ती

जंगली सूअर ने घर में घुसकर सास-बहू पर किया अचानक हमला,दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल: अस्पताल में भर्ती

सिद्धार्थनगर:थाना कठेला समय माता क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली सूअर अचानक एक घर में घुस गया और सास-बहू पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 5 बजे गांव के बाहर बने मकान का दरवाजा जैसे ही सावित्री देवी ने खोला, तभी एक जंगली सूअर तेजी से घर के अंदर घुस आया और उन पर हमला कर दिया। सास को बचाने के लिए बहू इंद्रावती देवी आगे बढ़ीं, लेकिन सूअर ने उन पर भी हमला कर दिया। सुअर के हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं और लहूलुहान हो गईं। घायलों की पहचान इंद्रावती देवी (उम्र लगभग 30 वर्ष), पत्नी राजेंद्र गुप्ता तथा सावित्री देवी (उम्र लगभग 55 वर्ष), पत्नी अमेरिका गुप्ता, निवासी ग्राम सोनबरसा, थाना कठेला समय माता, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने जंगली सूअर को घेर लिया और मार डाला। हालांकि इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है, फिलहाल यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। वहीं स्थानीय थाना पुलिस के अनुसार, शुरुआत में घटना की सूचना नहीं मिली थी, लेकिन बाद में ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *