Fri. Apr 17th, 2026

जनपद में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपदीय पुलिस ने अपने-अपने सर्किल/थानाक्षेत्रों में रात्रिगश्त/चेकिंग किया

जनपद में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपदीय पुलिस ने अपने-अपने सर्किल/थानाक्षेत्रों में रात्रिगश्त/चेकिंग किया

पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से शांति एवं संयम बनाए रखने के लिए की अपील!.अफवाह फैलाने वालों से सतर्क एवं सावधान रहें

जनपदीय पुलिस द्वारा आमजनमनस से कानून को अपने हाथ मे न लेने की सलाह दी गई,

किसी भी संदिग्घ व्यक्ति/वस्तु की जानकारी होने पर आपातकालीन नम्बर 112 डायल करें! तथा अपने नजदीकी थानें को तुरंत सूचना दे

दिनांक 26/27 सितंबर 2025

#सिद्धार्थनगर: डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद के आदेशानुसार व प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक जनपद के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा दिनांक 26/27.09.2025 की रात्रि में अपने-अपने सर्किल/थानाक्षेत्रों में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में बताया गया कि संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें,ग्रामीणों से अपेक्षा है कि वे शांति एवं संयम बनाए रखें और अफवाह फैलाने वालों से सतर्क एवं सावधान रहें।

जनपदीय पुलिस प्रशासन आमजनमानस को आश्वस्त करता है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं,कानून को अपने हाथ में न ले क्योकि अफवाहों के आधार पर किसी निर्दोष व्यक्ति से मारपीट करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है,यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु कि सूचना तत्काल नजदीकी थानों व आपातकालीन नम्बर डायल 112 पर सूचना दें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *