Fri. Apr 17th, 2026

जनपदीय पुलिस ने आगामी त्यौहार के दृष्टिगत आमजनमानस से शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु फ्लैग मार्च/चेकिंग किया

जनपदीय पुलिस ने आगामी त्यौहार के दृष्टिगत आमजनमानस से शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु फ्लैग मार्च/चेकिंग किया

पुलिस द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रो में पड़ने वाले चिन्हित हाट स्पॉट व उसके आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा का एहसास कराते हुये फ्लैग मार्च/चेकिंग किया गया

#सिद्धार्थनगर: पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज दिनांक 26.09.2025 को जनपद के क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा त्यौहार नवरात्रि/दुर्गा पूजा व आगामी त्यौहार दशहरा/विजयदशमी के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपने-अपने सर्किल/थाना क्षेत्रो में पड़ने वाले चिन्हित हाट स्पॉट व उसके आस-पास के क्षेत्रों में पड़ने वाले भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च/चेकिंग किया गया।

जनपदीय पुलिस ने आमजनमानस में सुरक्षा का एहसास कराते हुये जनसंवाद स्थापित किया गया तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गयी। समस्त थाना क्षेत्रों मे पूजा पंडाल/दुर्गा प्रतिमा स्थलों पर लगातार भ्रमण किया जा रहा है! और सतर्क दृष्टि रखी जा रही है ।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *